मेरे पड़ोस में एक लड़की रहती थी। मैं
कभी-कभी उसके पास जाया करती थी। एक दिन उसकी खिड़की पर मैंने कोई अच्छी किताब देखी तो
लगा कि पढ़ लूँ पर उसने देने से इंकार कर दिया। मेरे घर के उस पार कुछ लोग रहते थे।
कभी-कभी उनलोगों से भी बात होती थी। एक दिन एक औरत मुझसे बात करने लगी। वो
जल्दी-जल्दी बोल रही थी। उसकी बातें समझने के लिए ज़ोर लगाना पड़ता। वह औरत अपने
पुरखों का नाम बता रही थी। हमलोगों के पुरखों का भी नाम बता रही थी। बातें करते समय उसके दोनों हाथ नाचते रहते
थे। बोलते समय उसके माथे पर सलवटें भी
पड़ती। उसका कहना था कि हमलोग आपस में कई पुश्तों से रिश्तेदार और मित्र हैं।
बाहर से वो मेरी खिड़की के अंदर झाँका
करती। मेरा बेटा कम्प्युटर पर काम करता रहता। वो उसे बाहर से काम करते देखती और
शायद सोचती कि ऐसे काम करने वाले कम ही होते हैं। बाद में
किसी ने बताया कि घ की
किताबें वह रोड किनारे पीपल के पेड़ के नीचे रख
रही है। किताबों का ढेर लगाकर हमारे नौकर को बोली कि ये किताबें भीतर जो वैज्ञानिक काम करते हैं उन्हें दे दो। कुछ किताबें उसने बगल के घर वाली
लड़की को भी दे दी। बाद में पता चला कि वह पागल हो गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें